Events and Activities Details
Event image

On the spot debate competition


Posted on 12/09/2026

राजकीय महाविद्यालय भेरियां, पेहोवा (कुरुक्षेत्र) में शिक्षक दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा केमिकल सोसाइटी के सहयोग से ऑन-द-स्पॉट वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने तर्क, अभिव्यक्ति-कौशल एवं विषय की समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक अनुशासन एवं निरंतरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों तथा पूरे पाठ्यक्रम के दौरान लगातार उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, निरंतर अध्ययन एवं बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति-कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा, डॉ. ललित, एवं डॉ. नवनीत सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।